Rajasthan Board Class 8th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2025 आज 26 मई को शाम 5 बजे घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिजल्ट जारी किया, वहीं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने रिजल्ट की औपचारिक घोषणा बीकानेर स्थित मुख्यालय में की। इस घोषणा के साथ ही राज्य के 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया।
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कहां और कैसे करें चेक ?
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और सीट नंबर की जरूरत होगी।
राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा में 12.64 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल
RBSE 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 12.64 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पिछले साल यह संख्या 13 लाख से अधिक थी और 94.50% विद्यार्थी पास हुए थे।
कुल पास प्रतिशत और ग्रेड वाइज जानकारी
- इस वर्ष कुल 96.66% विद्यार्थी पास हुए हैं।
- A ग्रेड (81% – 100%): 2,48,542 विद्यार्थी
- B ग्रेड (61% – 80%): 6,62,367 विद्यार्थी
- C ग्रेड (41% – 60%): 3,09,317 विद्यार्थी
- D ग्रेड (33% – 40%): 2,143 विद्यार्थी
- सप्लीमेंट्री के लिए पात्र: 41,368 छात्र
12वीं में भी शानदार प्रदर्शन
इससे पहले 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ था।
- आर्ट्स: 97.70%
- कॉमर्स: 99.07%
- साइंस: 94.43%
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
- rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं
- “RBSE 8th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें
- कक्षा, जिला, और रोल नंबर दर्ज करें
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, डाउनलोड और प्रिंट करें