राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी, बिना रोल नंबर चेक करे अपना रिजल्ट RBSE 5th Class Result

RBSE 5th Class Result: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर लाइव हो गया है। 5वीं की परीक्षा देने वाले करीब 14 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की।

छात्र rajshaladarpan.nic.in पर करें रिजल्ट चेक

जो छात्र 5वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साइट पर RBSE Class 5th Result 2025 का लिंक एक्टिव हो चुका है।

रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन फिर बेहतर

इस साल कुल पास प्रतिशत 97.47% रहा।

  • लड़कों का पास प्रतिशत: 97.29%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 97.66%

शिक्षा मंत्री ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह सिर्फ अंक नहीं, आपकी मेहनत का सम्मान है। जिन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, वे निराश न हों, शिक्षा ही भविष्य है।”

परीक्षाएं कब हुई थीं ?

  • कक्षा 5वीं की परीक्षा: 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक
  • कक्षा 8वीं की परीक्षा: 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक
    5वीं में करीब 14 लाख, और 8वीं में 12.64 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट ?

  1. वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in खोलें।
  2. ‘RBSE Class 5th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. जिला, आवेदन संख्या, स्कूल NIC-SD कोड, PSP कोड, और रोल नंबर दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरें और “Search” बटन दबाएं।
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।

8वीं रिजल्ट के मुकाबले 5वीं में ज्यादा पास हुए छात्र

  • 8वीं का रिजल्ट: 26 मई को जारी हुआ था

8वीं में 12.22 लाख छात्र पास, पास प्रतिशत:

  • लड़कियां: 97.24%
  • लड़के: 96.14%

पिछली बार 5वीं में:

  • लड़कियां: 97.23%
  • लड़के: 96.89%
  • निजी स्कूल: 97.40%

इस बार 5वीं का पास प्रतिशत पहले से बेहतर रहा और छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी।

Leave a Comment